जर्मनी के विदेशमंत्री ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से मांग की है कि ज़मीन के गर्म होने और जलवायु परिवर्तन से संघर्ष को प्राथमिकता दे।
हाइको मास ने वीडियो कांफ़्रेंस से सुरक्षा परिषद को सचेत किया है कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम में दुनिया में विवाद सिर उठा रहे हैं जिससे विश्व शांति के लिए ख़तरा पैदा होता जा रहा है। जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा कि सामजिक समानता और न्याय पर गलोबल वार्मिंग का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
54 जलवायु मित्र देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए जर्मनी के विदेशमंत्री हाइको मास ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, इकोसिस्टम को प्रभावित कर रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप बहुत सी प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं और इससे खाद्घ सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा हो रहा है। इसी के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी जलवायु परिवर्तन को सबके लिए गंभीर चुनौती बताया। फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन का भी कहना है कि इस जटिल मुद्दे को बहुत ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए।